रायबरेली
कार्यक्रम के पहले घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची सपा की राष्ट्रीय सचिव कांति सिंह पटेल

S4 न्यूज़ नेटवर्क संवाददाता
रायबरेली। ऊंचाहार विधानसभा के धोबहा गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रही समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा जूही सिंह और राष्ट्रीय सचिव महिला सभा कांति सिंह पटेल की गाड़ी के पास किसी वहन से सड़क दुर्घटना हो गई थी। उन्होंने ने जैसे ही देखा तत्काल अपनी गाड़ी रुकवा कर कार्यक्रम में शामिल होने से पहले उन्होंने तुरंत ही दुर्घटना में घायल लोगों को अपनी गाड़ी से तत्काल अस्पताल पहुँचाया। उसके बाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई।
आज संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाने ऊंचाहार के ग्राम सभा धोबहा में समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा जूही सिंह और राष्ट्रीय सचिव कांति सिंह पटेल जा रही थी परंतु रास्ते में उनकी गाड़ी के सामने कुछ ही दूर पर एक भयानक एक्सीडेंट हो गया था। उनका काफिला काफी आगे निकल गया था लेकिन वो तुरंत ही गाड़ी वापस मोड़ कर आई और घायलों को पहले ले जाकर अस्पताल पहुंचाया गया। उसके बाद आधा घंटा विलंब से कार्यक्रम में पहुंची जिसके लिए क्षेत्र में पूर्व एमएलसी कांति सिंह की दरियादिली की चर्चा क्षेत्र में चलती रही।