आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं होली मिलन समारोह – फौजी राम गोपाल यादव
अखिल भारतीय सैनिक सेवा परिषद एवं सैनिक समाज सेवा संगठन का होली मिलन व सम्मान समारोह सम्पन्न

S4 न्यूज़ नेटवर्क संवाददाता
जालौन उरई, अखिल भारतीय सैनिक सेवा परिषद एवं सैनिक समाज सेवा संगठन के तत्वाधान में जालौन उरई होली मिलन एवं सम्मान समारेाह का आयोजन किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री राम गोपाल यादव जी ने कहा कि होली मिलन से भाई चारे को बढ़ावा मिलता है। आपसी एकता मजबूत होती है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य फ़ौजी जय देव यादव ने कहा कि सैनिक समाज सेवा संगठन द्वारा होली मिलन समारोह अनेकों स्थानों पर सम्पन्न होता चला आ रहा है। 2022 से राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट जय सिंह यादव फौजी निरंतर इसे गति दे रहे हैं। होली मिलन समारोह में । अखिल भारतीय सैनिक सेवा परिषद, के तत्वावधान में आयोजित होली महोत्सव मनाया गया जिसमें सभी संगठनों ने भाग लिया, सैनिक समाज सेवा संगठन इकाई-जालौन ने भी भाग लिया, जिसमें सभी गणमान्य पूर्व सैनिक व सदर विधायक श्री गौरीशंकर वर्मा जी भी उपस्थित रहे ! राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमान फौजी जय देव सिंह यादव जी,जिलाध्यक्ष फौजी राम गोपाल यादव,उपाध्यक्ष फौजी शिव सिंह यादव,कार्य कारणी सदस्य फौजी शिव पूजन सिंह राजावत,और तमाम पूर्व सैनिक संगठन के लोग व वीरांगनाऐं मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष एवं उनकी कमेटी के सदस्यों ने सम्मान किया। कार्यक्रम के अंत सैनिक समाज सेवा संगठन के जिला अध्यक्ष जालौन फ़ौजी राम गोपाल यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।