फौजी सुरेन्द्र सिंह परिहार का पूरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
सैनिक समाज सेवा संगठन इकाई जालौन के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

S4 न्यूज़ नेटवर्क संवाददाता
जालौन उरई आज दिनांक:22/12/2024,को रिटायर फौजी : सुरेन्द्र सिंह परिहार जी का बीमारी के चलते अकस्मात निधन हो गया,उनके पैतृक गांव, ग्राम- गुढ़ा,उरई, जिला : जालौन, उत्तर प्रदेश, सैनिक समाज सेवा संगठन इकाई जालौन के पदाधिकारियों एवं सदस्य गणों ने दिवंगत आत्मा को राष्ट्रीय सम्मान के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया, तथा परिवार के लोगों को दुख की घड़ी में धीरज बंधाया और संवेदना प्रकट की गयी परिवार के लोग,रिश्तेदार एवं ग्रामवासी के साथ साथ मौके पर मौजूद रहे, फौजी जय देव सिंह यादव,जिलाध्यक्ष: फौजी,राम गोपाल यादव,उपाध्यक्ष : फौजी शिव सिंह यादव,महासचिव: फौजी सुरेश चंद्र चतुर्वेदी,फौजी शिव पूजन सिंह राजावत, फौजी राम प्रकाश द्विवेदी, फौजी ब्रजेन्द्र सिंह यादव, फौजी संपत सिंह परिहार,फौजी गंगा राम पाल, फौजी दशरथ पाल,फौजी सुनील विश्वकर्मा,आदि सदस्य गण मौजूद रहे।