जालौनटॉप न्यूज़यूपीराज्य

सैनिक समाज सेवा संगठन इकाई उरई -जालौन की मासिक बैठक संम्पन 

दीप जलाकर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि 

नये सदस्यों को संगठन में दिलायी गयी सदस्यता 

S4 न्यूज़ नेटवर्क संवाददाता

उरई – जालौन सैनिक समाज सेवा संगठन इकाई उरई जालौन,की मासिक बैठक सम्पन्न जिलाध्यक्ष रामगोपाल यादव फौजी,की अध्यक्षता में इंदिरा नगर कुइया रोड उरई जिला जालौन में संपन्न हुई जिसमें तमाम पहलुओं पर चर्चा हुई दीप जलाकर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि नये सदस्यों को संगठन में दिलायी गयी सदस्यता जिला अध्यक्ष पदाधिकारी एवं महिला जिलाध्यक्ष पदाधिकारी और सभी

सम्मानित सदस्य गण सैनिक समाज सेवा संगठन इकाई जालौन द्वारा शहीदों के नाम एक-एक दीपक प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया गया, इसके बाद जिला अध्यक्ष द्वारा पदाधिकारी एवं सदस्य गणों को फूल माला एवं संगठन का सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष ने संबोधित किया पूर्व सैनिकों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई,साथ ही निस्तारण कैसे हो सकता है उस पर चर्चा हुई,संगठन का विस्तार कैसे हो

,संगठन को मजबूती कैसे मिले तथा आर्थिक सहयोग पर भी चर्चा हुई,साथ ही आगे आने वाले मुख्य कार्यक्रम रेजांगला शौर्य दिवस 18 नवंबर 2024 के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई, उसके बाद उपाध्यक्ष शिव सिंह यादव एवं महासचिव सुरेश चंद्र चतुर्वेदी,ने भी अपने विचार व्यक्त किये और बैठक को संबोधित किया, बैठक में सम्मिलित सैनिक समाज सेवा संगठन इकाई उरई जालौन के जिला अध्यक्ष रामगोपाल यादव,उपाध्यक्ष शिव सिंह यादव,महासचिव सुरेश चंद्र चतुर्वेदी,महिला उपाध्यक्ष अर्चना देवी

राजावत,महासचिव दीप सिंह,कार्यकारिणी सदस्य सरोज देवी राजपूत,शिवपूजन सिंह राजावत, गिरजा शंकर यादव,अरिदमन सिंह परिहार,बृजेंद्र सिंह यादव,मानसिंह यादव,मरजाद सिंह पाल,जय नारायण यादव,राम प्रकाश द्विवेदी,हरिदास सिंह राठौर,स्वामी दीन राजपूत,नरेंद्र सिंह परिहार,देवेंद्र सिंह परिहार,चंद्र प्रकाश तिवारी,आदि सदस्य गण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!