सैनिक समाज सेवा संगठन फिरोजाबाद की मासिक बैठक संपन्न


फिरोजाबाद सैनिक समाज सेवा संगठन फिरोजाबाद की मासिक बैठक मेजर रामबीर सिंह आई टी आई कॉलेज आवास विकास कालोनी शिकोहाबाद में दिनांक 29,09,2024 दिन रविवार को जिला अध्यक्ष विशेष कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई जिसमें अधिक से अधिक संख्या में सदस्यो और वीर नारियों ने उपस्थिति दर्ज कराई बैठक की शुरुआत संगठन में शामिल हुए नए सदस्यो को फूल माला पहना कर स्वागत ब सम्मान किया गया उसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने कुछ जानकारियों पर संबोधन किया और कई विषयो पर चर्चा हुई जैसे ओ आर ओ पी 3 पर कोषाध्यक्ष ध्रुव जीत सिंह पैंशन कंप्यूटेशन, फॉर्म 26 ए एस , ईसीएचएस जिला अध्यक्ष विशेष कुमार यादव संगठन के विस्तार से संबंधित शिकोहाबाद तहसील अध्यक्ष के के शर्मा और सिरसागंज तहसील अध्यक्ष एम पी सिंह यादव और अन्त में पर्यावरण, ब आए दिन हो रहे अत्याचार, और साइबर क्राइम ठगी पर संरक्षक इंजीनियर रामब्रेस यादव ने विस्तार से जानकारी दी और जिला अध्यक्ष विशेष कुमार यादव ने सभी सम्मानित सदस्यों का आभार व्यक्त किया अन्त में सभी सम्मानित सदस्यों ने मिलकर जल पान किया और भारत माता के नारे लगाए गए इसी के साथ बैठक को सम्पन्न किया। इस अवसर पर मौजूद रहे संरक्षक इंजीनियर रामब्रेस यादव, जिला अध्यक्ष विशेष कुमार यादव, उपाध्यक्ष दलबीर सिंह यादव, महासचिव प्रयाग चन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष ध्रुव जीत सिंह, शिकोहाबाद तहसील अध्यक्ष के के शर्मा, शिकोहाबाद तहसील उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंह यादव,जसराना तहसील अध्यक्ष रवीश कुमार यादव, सिरसागंज तहसील अध्यक्ष एम पी सिंह यादव, मीडिया प्रभारी मुरारी लाल यादव, वीरनारी श्रीमती नीलम सिंह ,विरेंद्र सिंह यादव, अनवर सिंह यादव, ज्ञानी राम, अवधेश कुमार यादव, करन सिंह यादव, जेपी व्यास, दलबीर सिंह, दान सिंह,जयबीर सिंह बघेल आदि लोग मौजूद रहे।